बगहा, फरवरी 16 -- लौरिया, एक संवाददाता। धोबनी पंचायत के व्यासपुर चौक पर नरकटियागंज चीनीमिल के तत्वाधान में रविवार को देहात आधुनिक गन्ना सुविधा केंद्र का उद्घाटन हुआ। उद्घाटन समारोह में प्रखंड प्रमुख शंभू तिवारी, चीनीमिल के महाप्रबंधक रविन्द्र कुमार तिवारी और गन्ना कार्यपालक कुलदीप सिंह ढाका ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। जीएम श्री तिवारी ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पिछले साल किसानों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ा था। इन समस्याओं के समाधान के लिए और किसानों को बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य मिल प्रबंधन यहां पर किसानों के लिए खेती से संबंधित सुविधाएं यथा मिट्टी की जांच ,कीटनाशक , खर पतवार नाशक, रासायनिक खाद , मवेशियों के लिए दाना आदि की व्यवस्था की गई है। वहीं प्रखंड प्रमुख शंभू तिवारी ने इस तरह की सुविधाएं दे...