अलीगढ़, नवम्बर 10 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। किसान मजदूर संगठन ने बंद पड़ी साथा चीनी मिल के नवीनीकरण को लेकर रविवार को धनीपुर मंडी में बैठक की। बैठक में निर्णय लिया गया कि 15 दिसंबर से जिलाधिकारी कार्यालय पर अनिश्चित कालीन धरना शुरु किया जागा। बैठक अध्यक्षता राष्ट्रीय सचिव डॉ. शैलेंद्र पाल सिंह ने की। जिलाध्यक्ष बंटी जादौन ने कहा कि मंडल में एक मात्र चीनी मिल 3 साल से बंद है। वर्ष 2022 और वर्ष 2024 के चुनावी जनसभा में मुख्यमंत्री भी चीनी मिल के नवीनीकरण की घोषणा कर चुके हैं, लेकिन चीनी मिल नहीं बन रही। इसलिए 15 दिसंबर से डीएम कार्यालय पर 200 से 300 ट्रैक्टरों के साथ बड़ी संख्या में गन्ना किसान अपने हुक्का बिस्तर के साथ अनिश्चित कालीन डेरा डालेंगे। प्रदेश अध्यक्ष अजीत पाल सिंह राघव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पूरन सिंह भी धरने में शा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.