बस्ती, अगस्त 31 -- बस्ती, निज संवाददाता। चीनी मिल चलाने को लेकर किसान मजदूर और व्यापारियों का धरना चीनी मिल गेट पर 12वें दिन भी जारी रहा धरने को भाकियू बस्ती मंडल के उपाध्यक्ष राममनोहर चौधरी और पूर्व प्रधान जयप्रकाश शुक्ला ने समर्थन देते हुए संघर्ष जारी रखने का ऐलान किया। कर्मचारियों ने किसान और व्यापारी सहित तीन विधायकों सहित विभिन्न दलों के और विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ शुक्रवार को डीएम को ज्ञापन दिया था। शनिवार को धरने को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष राममनोहर चौधरी ने बताया भारतीय किसान यूनियन इस लड़ाई के साथ है। कर्मचारी और किसानों के हित के लिए सदैव ही संघर्ष किया है और आगे भी संघर्ष जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...