पीलीभीत, दिसम्बर 29 -- बरखेड़ा। शुगर मिल में गन्ना लेकर आए किसान को सुरक्षा गार्डों ने बुरी तरह पीटा। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मारपीट के मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम मसीत निवासी किसान प्रदीप कुमार ने थाना बरखेड़ा पुलिस को तहरीर दी। जिसमे कहा गया कि शनिवार रात करीब 11 बजे वह गन्ना लेकर बरखेड़ा की नोवल चीनी मिल पहुंचे थे। मिल गेट पर गन्ने की प्रजाति की जांच करने वाले ने गन्ने को रिजेक्ट कर दिया। गन्ने भरी ट्रॉली वापस ले जाने को कहा। जिस पर उन्होंने विरोध किया। इसी बात को लेकर उसकी वहां कहासुनी हो गई। तभी चीनी मिल गेट और अन्य स्थानों पर लगे सुरक्षाकर्मी वहां पहुंच गए और अचानक उसकी पिटाई करना शुरू कर दी। सुरक्षा गार्डों ने किसान को लात घूंसे और डंडों से बुरी तरह से पी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.