देहरादून, नवम्बर 8 -- डोईवाला। गन्ना मूल्य 500 प्रति कुंतल किए जाने की मांग को लेकर शनिवार को किसानों ने डोईवाला चीनी मिल के बाहर प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा कि सरकार जहां उत्तराखंड की रजत जयंती का जश्न मना रही है, वहीं किसान अपने हक के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खालसा ने कहा कि किसान का धैर्य अब टूट चुका है। खाद, बीज और डीजल के दाम बढ़ गए हैं, लेकिन सरकार ने अब तक गन्ने का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित नहीं किया। कहा कि 500 रुपए प्रति कुंतल से कम न्यूनतम समर्थन मूल्य स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने जल्द निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन किया जाएगा। ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह ने कहा कि किसान राज्य की रीढ़ है, लेकिन सरकार उनकी मेहनत का सम्मान नहीं कर रही। रजत जयंती तभ...