आजमगढ़, फरवरी 6 -- शाहगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। सठियांव चीनी मिल में आउट सोर्सिंग पर तैनात कर्मचारी को मिल गेट के पास गुरुवार की सुबह कार सवार लोगों ने मार पीट कर घायल कर दिया। कर्मचारी के जेब से पांच हजार रुपये छीन कर फरार हो गए। पीड़ित ने अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी है। जहानागंज थाना क्षेत्र के महुआ मुरारपुर निवासी संतोष प्रजापति सठियांव चीनी मिल में आउटसोर्सिंग के कर्मचारी हैं। रोज की तरह वह गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे ड्यूटी पर जा रहा था। टेंपो से उतर कर वह पैदल मिल गेट के पास पहुंचा था। इस दौरान उसके गांव के दो लोग बिना नंबर की कार से मिल गेट पर पहुंचे। गाली गलौज देते हुए लाठी डंडा से मारने पीटने लगे। उसके जेब से पांच हजार रुपये भी निकाल लिए। अन्य लोगों के आने पर हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने एक नामजद और अज्ञात के विरुद्ध मुबारकपुर थाना मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.