लखनऊ, जनवरी 8 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता गन्ना आयुक्त मिनिस्ती एस. ने क्षेत्रीय अधिकारियों को चीनी मिल गेट व गन्ना क्रय केंद्रों पर लोडिंग व अनलोडिंग के लिए शुल्क लिए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि सहायक चीनी आयुक्त व उप चीनी आयुक्त गन्ना पूर्ति तथा खरीद विनयमन नियमावली-1954 के तहत कार्रवाई करें। गन्ना आयुक्त मिनिस्ती एस. ने बताया कि वाह्य गन्ना क्रय केंद्रों पर किसानों द्वारा गन्ना लोडिंग व अनलोडिंग के संबंध में शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। इसी मद्देनज़र ये निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा है कि उप चीनी आयुक्त व उप गन्ना आयुक्त, गन्ना अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि गन्ना तौल व घटतौली की शिकायतें न हों। साथ ही लोडिंग व अनलोडिंग शुल्क न वसूला जाए। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि चीनी मिलों एवं वाह्य गन्ना क्रय केंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.