मुरादाबाद, नवम्बर 30 -- मुरादाबाद, मुख्य संवादादाता । मुरादाबाद जिले में नया पेराई सत्र चालू हो चुका है। दो मिलों ने इस साल का भुगतान भी करना शुरू कर दिया। वहीं बिलारी चीनी मिल ने अभी तक पूरा भुगतान नहीं किया है। बिलारी मिल पर 28 करोड़ रुपए की बकाएदारी है। मिल वालों की मनमानी पर अंकुश लगाने में गन्ना विभाग के अफसर नाकाम साबित हो रहे हैं। पिछले दिनों बैठक में जिलाधिकारी अनुज सिंह ने पुराने भुगतान के लिए एक हफ्ते का समय दिया। इसके बाद मिल ने कुछ भुगतान किया इसके अलावा भुगतान अभी तक फंसा है। जिला गन्ना अधिकारी राम किशन ने बताया कि नए पेराई सत्र का बेलवाड़ा मिल ने 18 नवंबर तक का भुगतान कर दिया है। वहीं रानी नागल चीनी मिल ने भी 12 नवंबर तक का भुगतान कर दिया है। चौदह दिन में सभी मिलों से भुगतान के लिए निर्देश हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर पुरान...