बाराबंकी, फरवरी 13 -- फतेहपुर। चाइनीज मांझे की बिक्री रोकने के लिए शुक्रवार दोपहर एसडीएम कार्तिकेय सिंह के निर्देश पर प्रशासन व नगर पंचायत की टीम ने पतंग की दुकानों पर छापेमारी की। ईओ संध्या मिश्रा व नायब तहसीलदार अंकिता पांडेय के नेतृत्व में गठित टीम ने नालापार दक्षिणी में मस्तान रोड पर पतंग की दुकानों पर जांच पड़ताल की। अधिकारियों ने दुकानों पर बिक्री के लिए रखे मांझे की खरीद व सम्बंधित पूछताछ कर दुकानदारों को चाइनीज मांझे की बिक्री के प्रति आगाह किया। ईओ संध्या मिश्रा ने उन्हें बताया कि चायनीज मांझे में फंस कर बाइक सवारों की जान जा रही है। लोग गंभीर रूप से घायल हो रहे है। शासन ने इसकी बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा दी है। बेंचने वालो के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई तय है। उन्होंने आसपास लोगों से प्रतिबंधित मांझे की बिक्री होने पर तत्काल सूचित करने ...