लखनऊ, जनवरी 13 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिल्ली में संघ कार्यालय में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की मुलाकात पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि जब मुलाकात हो ही रही है तो इन्हीं से देश का क्षेत्रफल पूछ लीजिए। सपा मुखिया भाजपा और संघ को समय-समय पर आड़े हाथों लेते रहते हैं। दिल्ली में मंगलवार को इस मुलाकात की फोटो उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट की। फोटो पर कैप्शन दिया कि दिल्ली में आरएसएस और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की मुलाकात! सियासी हलकों में मच गई हलचल। इसके साथ ही उन्होंने देश का क्षेत्रफल पूछने की चर्चा कर डाली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.