गाज़ियाबाद, दिसम्बर 13 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में एक कारोबारी से 89 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस आयुक्त के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया। दिल्ली के छतरपुर एन्क्लेव में रहने वाले विनीत कुमार का कहना है कि इंदिरापुरम थानाक्षेत्र के वसुंधरा में उनकी मैसर्स जय शुगर के नाम से कंपनी है। उनकी कंपनी चीनी का क्रय-विक्रय और निर्यात करती है। अप्रैल माह में संदीप प्रताप निवासी महाराष्ट्र उनके ऑफिस पर आया था। उसने महाराष्ट्र की चीनी मिलों से बाजार से कम दाम पर चीनी दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद उसने दीपक भार्गे से बात कराई और एक अनुबंध कराया। विनित कुमार के अनुसार अनुबंध होने के बाद उन्होंने अलग-अलग तारीखों में दो करोड़ से ज्यादा रुपये उनके खातों में ट्रांसफर कर दिए। आरोप है कि रुपये लेने के बाद उनकी नीयत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.