गोपालगंज, दिसम्बर 19 -- कुचायकोट। सासामूसा चीनी मिल को चालू कराने की मांग को लेकर किसानों का धरना पांचवें दिन भी लगातार जारी रहा। सोमवार से ही बड़ी संख्या में क्षेत्रीय किसान धरनास्थल पर डटे हैं। किसानों का कहना है कि मिल बंद रहने से गन्ना किसानों की आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है। इससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। शुक्रवार को धरना में तोहिद आलम, सत्येंद्र बैठा, मनोज राय, नियाज अहमद, शंभू शर्मा, आशा देवी, कुंती देवी, रिंकू देवी, विद्यावती देवी, गया मिश्र, दूधनाथ राय और शमीम अहमद आदि शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.