नई दिल्ली, मई 2 -- नई दिल्ली। चीनी व्यापार संगठन अखिल भारतीय चीनी व्यापार संघ ने सरकार से बढ़ती उत्पादन लागत और चीनी मिलों पर पड़ रहे आर्थिक दबाव के मद्देनजर चीनी के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) तथा एथनॉल की कीमतों में संशोधन करने का शुक्रवार को आग्रह किया। फरवरी 2019 से चीनी का एमएसपी 31 रुपये प्रति किलोग्राम पर यथावत बना हुआ है। यहां तक कि गन्ने के रस व 'बी-हैवी' शीरा से बने एथनॉल की (एक्स-मिल) कीमत भी 2023-24 से क्रमशः 65.60 रुपये प्रति लीटर तथा 60.70 रुपये प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रखी गई। संघ ने कहा, किसानों, उपभोक्ताओं, एथनॉल कार्यक्रम और वित्तीय संस्थानों, जिन्होंने चीनी उद्योग में भारी निवेश किया है उनके हित में मौजूदा लागत के अनुरूप संशोधन करना जरूरी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.