कौशाम्बी, मार्च 7 -- ई-रिक्शा की चपेट में आकर मौत का शिकार हुई तरसौरा निवासी मासूम बच्ची के शव का बुधवार शाम चीत्कारों के बीच अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना के बाद से परिजनों की सिसकियां थम नहीं रही हैं। मृतका की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी रिक्शा चालक की तलाश तेज कर दी है। कोखराज थाना क्षेत्र के तरसौरा गांव का लल्लू पटेल गाजियाबाद में रहकर ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। मंगलवार की शाम उसकी तीन साल की बेटी शिवानी घर के समीप खेल रही थी। तभी पड़ोस का मोनू पुत्र ननकू पटेल अपना ई-रिक्शा लेकर पहुंचा। बैक करते वक्त उसके रिक्शे की चपेट में आकर मासूम शिवानी की मौत हो गई थी। पिता के गाजियाबाद से आने के बाद बुधवार की शाम मृतका के शव का गांव में ही अंतिम संस्कार किया गया। शव का पोस्टमार्टम दोपहर को ही हो गया था। घटना के बाद से परिवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.