रायसेन, फरवरी 11 -- रायसेन जिले के गैरतगंज में मंगलवार देर शाम गणेश घाटी पर श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। इस हादसे में एक 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई तो 25 श्रद्धालु घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस और निजी वाहनों की मदद से अस्पताल लेकर गई। गंभीर रूप से घायल 12 से ज्यादा लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रायसेन रेफर किया गया है पुलिस ने बताया कि घायल हुए सात लोगों की हालत गंभीर है, जबकि उनमें से चार नाबालिग हैं। श्रद्धालुओं एक धार्मिक कार्यक्रम से लौट रहे थे तभी जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। उपमंडल पुलिस अधिकारी सोनल गुप्ता ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली में गैरतगंज तहसील के भीलड़िया गांव के आदिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.