फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 8 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। मोहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस की टीम ने विक्रम हत्याकांड का गुरुवार को खुलासा कर दिया। उसके भाई ने पे्रम विवाह किया था। इसको लेकर विक्रम चिढ़ाता था इससे शर्मिंदगी महसूस होती थी। उसे घुमाने के बहाने कार में बैठाला और फिर कार के अंदर ही मफलर से गला कसकर मार दिया। पुलिस ने हत्या में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि तीसरे की तलाश में पुलिस की टीम छापा मार रही है। छह जनवरी की सुबह कोतवाली क्षेत्र के नगला बहादुर अंडर पास के नजदीक एक युवक का शव पड़ा पाया गया था। इसकी पहचान कमालगंज थाने के बलीपुर गांव निवासी विक्रम के रूप में की गयी थी। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की टीम ने संभावित स्थानों पर छापे मारे और इसमें शामिल दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार, सीओ अजय वर्मा ने...