बिहारशरीफ, मार्च 20 -- चिह्नित गांवों में शिविर लगा आज से होगी एचआईवी की जांच शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के तहत गुरुवार से जिले के चिह्नित गांवों में शिविर लगाकर एचआईवी जांच की जाएगी। साथ ही हेपेटाइटिस बी तथा सी और मधुमेह की भी जांच की जाएगी। एड्स नियंत्रण कार्यक्रम की परामर्शी प्रो सुनीता कुमारी ने बताया कि जिले में एचआईवी के संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिला में अभी एचआईवी से संक्रमित लोगों की संख्या 500 का आंकड़ा पार कर चुका है। इसी वर्ष जनवरी से अब 12 लोग चिह्नित हो चुके हैं। इसमें सिर्फ मार्च महीने में अबतक पांच लोगों की पहचान की गई है। असुरक्षित यौन संबंध से एचआईवी का संक्रमण तेजी से जिला में फैल रहा है। एचआईवी संक्रमण को लेकर जिला में कुछ हॉट स्पॉट चिह्नित हुए हैं,जहां विशेष शिविर लगाकर लोगों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.