गोरखपुर, फरवरी 24 -- बड़हलगंज, हिंदुस्तान संवाद। चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र के सभी गांव व शहरों में समग्र विकास के संकल्प के साथ हम आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने के लिए निरन्तर प्रतिबद्ध है। सोमवार को नगर पंचायत बड़हलगंज में 1.44 करोड़ की लागत से बनने जा रहे नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास करते हुए चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी ने ये बाते कहीं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जलनिकासी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा नागरिकों को जलभराव की समस्या से स्थायी राहत दिलाने के उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण परियोजना प्रारंभ की गई है। जनता की समस्या को त्वरितरूप से संज्ञान में लेकर चेयरमैन प्रीति महेश उमर जिस सक्रियता का परिचय देती हैं, वह सराहनीय है। चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने कहा कि बड़हलगंज नगर पंचायत द्वारा निर्मित कराये जा रहे इस नाले से आस पास क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.