रांची, मई 26 -- रांची। श्री विश्वकर्मा वेलफेयर सोसाइटी की संचालित रूट राइडर चिल्ड्रन स्कूल के बच्चों का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इस क्रम में पुंदाग स्थित राधा कृष्ण मंदिर, जगरनाथ मंदिर, झारखंड विधानसभा, झारखंड हाई कोर्ट, झारखंड मंत्रालय, झारखंड स्टेट क्रिकेट स्टेडियम का भ्रमण कर कर बच्चों को कई जानकारियां दी गई। स्काउट के सभी बच्चे और शिक्षक काफी उत्साहित थे। सभी बच्चों ने तीन बजे झारखंड स्टेट क्रिकेट टेस्ट स्टेडियम पहुंचे। जहां क्रिकेट एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव को शॉल बुके देकर उनका सम्मानित किया गया। अध्यक्ष बनने पर उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर एसोसियेशन के सचिव सौरव तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी को भी सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.