गुमला, अप्रैल 3 -- घाघरा, प्रतिनिधि। लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान,ग्वालियर द्वारा आयोजित अंतरराज्यीय बर्निंग फुटबॉल लीग 2025 में चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल घाघरा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का खिताब हासिल किया। अंडर-13 आयु वर्ग के इस टूर्नामेंट में टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। सीआरपीएफ डीआईजी रविंद्र भगत के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने आठ मुकाबलों में जीत दर्ज करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में टीम ने जेनेसिस ग्लोबल दिल्ली को 7-0 से हराया। फाइनल मुकाबला पाथले स्कूल गुड़गांव के साथ रोमांचक रहा। जिसमें निर्धारित समय तक स्कोर 2-2 की बराबरी पर रहा। पेनाल्टी शूटआउट में 4-3 के अंतर से पराजित होकर टीम उपविजेता बनी।टीम की इस उपलब्धि पर घाघरा में खिलाड़ियों का भव्य स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.