मुरादाबाद, जनवरी 5 -- मुरादाबाद। दक्षिण अमेरिकी देश चिली में खदानों में चल रही हड़ताल ने मुरादाबाद के निर्यात कारोबार की नींव को हिला दिया है। वहां खदानों की हड़ताल के चलते मुरादाबाद में कॉपर, ब्रास आदि के उत्पाद तैयार करने के लिए कच्चे माल का अकाल पड़ने जैसे हालात पैदा हो गए हैं। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इन धातुओं के कच्चे माल (स्क्रैप) की कीमत तीन गुना तक बढ़ जाने के चलते मुरादाबाद के कारखानेदार और कारीगर सकते में आ गए हैं। शहर के अस्सी फीसदी कारखानों में काम लगभग ठप हो गया है। मुरादाबाद में यंग एंटरप्रेन्योर सोसाइटी (यस) के चेयरमैन जेपी सिंह ने बताया कि चिली में खदानों की हड़ताल के कारण मुरादाबाद की इंडस्ट्री पर अप्रत्याशित तौर से संकट के काले बादल मंडरा गए हैं। इसकी वजह से मुरादाबाद में कॉपर, ब्रास आदि के कच्चे माल की भारी कमी पैदा हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.