अल्मोड़ा, मई 16 -- रानीखेत। बधाण चिलियानौला के लगभग तीन दशक तक प्रधान तथा पांच दशक से कांग्रेस से जुड़े कविन्द्र उर्फ़ गणेश कुवार्बी ने अब भाजपा का दामन थाम लिया है। केंद्रीय परिवाहन राज्य मंत्री अजय टम्टा और विधायक प्रमोद नैनवाल ने माल्यार्पण और पार्टी का दुपट्टा ओढाकर उन्हे सदस्यता दिलाई। इस दौरान कवींद्र सिंह कुवार्बी ने कहा कि वह और उनका परिवार 50 से अधिक सालों से कांग्रेस से जुडा था। उन्होंने हमेशा निस्वार्थ भाव से पार्टी को सींचने का काम किया। लेकिन पार्टी ने निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद पर उनकी उपेक्षा की। जबकि वह टिकट के प्रबल दावेदार थे। हर मोर्चे पर पार्टी ने उनकी उपेक्षा की है। भाजपा की विकास परक सोच, राष्ट्र प्रथम की भावना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शानदार नेतृत्व, मुख्यमंत्री धामी की दूरदर्शिता तथा विधायक नैनवाल के विकास कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.