बस्ती, जनवरी 17 -- कुदरहा। स्थानीय ब्लॉक अन्तर्गत आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। इस टूर्नामेंट का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख ने फीता काटकर के बाद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। पहला मैच चिलवनिया टीम व रामपुर टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर चिलवनिया के कप्तान रामफूल ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए रामपुर टीम ने निर्धारित आठ ओवरों में 75 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चिलवनिया टीम ने बेतहर प्रदर्शन कर मात्र एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। इस टीम के कप्तान रामफूल शानदार प्रदर्शन कर तीन छक्के लगाकर कुल 35 रन की नाबाद पारी खेलने पर उन्हें 'मैन ऑफ द मैच' का पुरस्कार दिया गया। आयोजन समिति ने अध्यक्ष जैनुद्दीन ने बताया कि टूर्नामेंट के आगामी मुकाबले भी रोमांचक होंग...