प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 16 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। शहर के चिलबिला स्थित हनुमान मंदिर परिसर में रविवार देरशाम महाशिवरात्रि पर पूजन के बाद विवाह का आयोजन हुआ। शाम को शिव-पार्वती का विवाह भक्तों ने आयोजित किया। मंदिर समिति के महासचिव समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य विवाह में शामिल हुए और सभी भक्तों के कल्याण के लिये पूजन किया। पूजन के बाद सभी भक्तों को प्रसाद का वितरित किया गया। इस अवसर पर शनि, लल्ला, सुरेश अग्रवाल, राम गोपाल, आदर्श कुमार, देवानंद, संतोष कुमार, छेदीलाल, सूरज कुमार, छोटे लाल, प्रमोद कुमार, सत्य प्रकाश केडिया, बजरंग लाल, अमन गुप्ता, विवेक, रेखा उमरवैश्य आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.