गंगापार, मार्च 23 -- गांवों के अलावा उपकेंद्र से सटे बाजारों में भी बिजली के तार लटक रहे हैं। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है। लेकिन सूचना के बावजूद समाधान नहीं किया जा रहा है। मांडा रोड विद्युत उपकेंद्र से सटे चिलबिला बाजार में चिलबिला-पयागपुर मार्ग पर जमीन से छह फिट ऊपर तक लटकते तारों से बाजार के लोगों और राहगीरों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस मार्ग से सुरवांदलापुर से मांडा रोड आने वाले दर्जनों गांव के ग्रामीणों का प्रतिदिन आवागमन है। बाजार के लोगों ने बताया कि लटकते तार की सूचना कई बार उपकेंद्र के अधिकारियों और कर्मचारियों को दी गई है, लेकिन मरम्मत करना तो दूर कोई कर्मचारी इसे देखने तक नहीं आए। मामले में एसडीओ धर्मेन्द्र मौर्या का कहना है कि अब जानकारी हो गई है। शीघ्र ही तार कसे जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.