मैनपुरी, मार्च 26 -- गर्मी के तेवर अचानक फिर से बढ़ गए हैं। गर्मी बढ़ने से मौसम जनित बीमारियों में भी बढ़ोतरी होने लगी है। बुधवार को बीमारियों से पीड़ित मरीजों से अस्पताल हाउसफुल नजर आया। जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में 1700 से अधिक मरीजों ने उपचार लिया। 60 प्रतिशत मरीज सर्दी, जुकाम, बुखार के आ रहे हैं। चिकित्सकों ने अलर्ट जारी किया है कि लोग शुरुआती गर्मी से बचाव करें, अन्यथा बीमार हो जाएंगे। बुधवार को जिला अस्पताल के पंजीकरण काउंटर, दवा काउंटर और ओपीडी कक्ष के अंदर मरीजों की भारी भीड़ नजर आयी। गैलरी में लोग अपनी बारी के इंतजार में बैठे नजर आए। ज्यादातर मरीज बुखार के पहुंचे। सीएमएस डा. मदनलाल ने बताया कि मरीजों को बेहतर उपचार मिले, उनकी पूरी जांच हो इसकी पूरी व्यवस्था कराई जा रही है। जिला अस्पताल में 1100 से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंचे। ओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.