मधुबनी, मई 29 -- मधुबनी,एक संवाददाता। जिले में गर्मी का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार की अहले सुबह से ही चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। पारा चढ़ने के साथ ही बिजली की आंख मिचौली ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। दिन के दस बजे के बाद से दोपहर तीन बजे तक सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। राम चौक, भौआड़ा, महिला कॉलेज रोड जैसे इलाके सुनसान नजर आए। लोग जरूरी कामों को छोड़कर घर में ही ठहरना बेहतर समझ रहे हैं। बुधवार को जिले में साढ़े 13 घंटे धूप रही। मौसम विभाग का कहना तेज धूप और उमस भरी गर्मी के कारण वास्तविक तापमान से अधिक गर्मी लोगों को लग रही है। जिले में अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले दो दिनों में तापमान में और इजाफा होगा। द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.