संतकबीरनगर, अप्रैल 25 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में चिलचिलाती धूप स्कूली बच्चों के लिए मुसीबत बन रही है। सुबह से ही तेज धूप और उमस भरी गर्मी शुरू हो जा रही है। स्कूलों में लाइट न रहने के कारण बच्चे गर्मी से परेशान हो जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने मौसम को देखते हुए समय भी बदल दिया है, लेकिन दोपहर 12.30 छुट्टी होने पर बच्चे एकदम चिलचिलाती धूप में ही घर जाने को मजबूर हैं। इस कारण कई जगह बच्चे बीमार भी पड़ने लगे हैं। दिन-प्रतिदिन गर्मी तेजी से बढ़ रही है। सुबह सात बजे से ही धूप इतनी तेज निकल रही है कि लोग जाने से कतरा रहे हैं। सबसे अधिक दिक्कत स्कूली बच्चों को हो रही है। स्कूल में उमस भरी गर्मी से परेशान हो रहे हैं साथ ही छुट्टी होने के बाद घर पहुंचने में उन्हें काफी परेशानी हो रही है। जिलाधिकारी के आदेश के सरकारी स्कूलों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.