गोपालगंज, मई 5 -- सोमवार और शुक्रवार को दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना के लिए उमड़ती है भारी भीड़ जाम में कई स्कूल बसें, एंबुलेंस और प्रशासनिक अधिकारियों के वाहन भी फंसे थावे। एक संवाददाता गर्मी व धूप में थावे में सोमवार की सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक भीषण जाम की स्थिति बनी रही। गोपालगंज-मीरगंज एनएच-531 के इस प्रमुख मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। जिससे हजारों राहगीर, श्रद्धालु और स्थानीय लोग घंटों तक फंसे रहे। भीषण गर्मी और धूप के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जाम की स्थिति देर शाम तक पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकी। सड़क पर वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी बनी रही। जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह थावे दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। श्रद्धालु निजी चारपहिया व दोपहिया वाहनों से आए थे। जिससे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.