आदित्यपुर, अप्रैल 10 -- चांडिल, संवाददाता। चांडिल थाना क्षेत्र के रांची-टाटा हाइवे पर चिलगू के पास एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। नीमडीह के किशुनडीह का रहनेवाला मिहिर सेन जमशेदपुर से अपने घर लौट रहा था। चिलगू के पास विपरीत दिशा से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद सामाजिक कार्यकर्ता शेखर गांगुली ग्रामीणों के साथ घटनास्थल पहुंचे तथा घायल को स्थानीय क्लिनिक में इलाज कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे एमजीएम भेज दिया। पुलिस ने कार व बाइक को जब्त कर लिया। ग्रामीणों ने बताया कि एनएचआई ने रांची-टाटा हाइवे के एक लेन को कई माह से बंद कर रखा है तथा वन वे कर छोड़ दिया है। वन-वे होने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और लोगों की जान जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...