सहारनपुर, मई 19 -- देहात कोतवाली क्षेत्र में ओवरटेक करते समय एक बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में तीन भाई घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत के चलते एक युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया। चिलकाना के गांव चको निवासी समीर, उसका बड़ा भाई राजा अपने मामा के बेटे आशु के साथ बाइक से रामपुर मनिहारान जा रहे थे। चिलकाना रोड पर गांव हलालपुर के पास ओवरटेक करते समय बाइक सरियों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली टकरा गई। हादसे में बाइक सहित तीनों भाई सड़क पर गिरकर घायल हो गए। इनमें से राजा के पैर में सरिया लगने से वह गंभीर घायल हो गया। इसके बाद पुलिस और राहगीनों ने तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। राजा की हालत गंभीर होने के चलते उसको हायर सेंटर रेफर किया गया है, जबकि दो घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.