सिमडेगा, अप्रैल 18 -- बोलबा, प्रतिनिधि। प्रखंड के बेहरीनबासा पंचायत के रोमानूस तिर्की चिरौंजी तोड़ने के क्रम में पेड़ से गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना शुक्रवार के सुबह की है। बताया गया कि जंगल में चिरौंजी तोड़ने के क्रम में रोमानुस पेड़ से नीचे गिर गया। घटना में रोमानुस गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से घायल युवक को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल भेज दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.