मोतिहारी, नवम्बर 16 -- चिरैया, निसं। चिरैया विस क्षेत्र में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने संगठनात्मक स्तर पर एक महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए दो प्रखंड अध्यक्षों को छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। चिरैया प्रखंड अध्यक्ष रामदरेश पासवान और पताही प्रखंड अध्यक्ष अशोक चौहान को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में तत्काल प्रभाव से पद से हटाते हुए संगठन से निलंबित कर दिया गया है। राजद के प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी मुकुंद सिंह ने पत्र जारी करते हुए कहा है कि चिरैया प्रखंड में कैलाश ठाकुर को नया प्रखंड अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, वहीं पताही प्रखंड की कमान मोहन सिंह को सौंपी गई है। दोनों नवमनोनीत अध्यक्षों को संगठन विस्तार और पार्टी गतिविधियों को सशक्त करने की जिम्मेदारी दी गई है। इस निर्णय की जानकारी राजद के नव मनोनीत अध्यक्ष कैला...