मोतिहारी, जनवरी 30 -- चिरैया, निसं । थाना क्षेत्र के बैद्यनाथपुर गांव निवासी शंभू गिरी के पुत्र व ट्रक चालक सचिन कुमार गिरि(41) की पश्चिम बंगाल में ट्रक दुर्घटना में मौत हो गई है। जिसका शव उसके पैतृक घर लाया जा रहा है। मृतक सचिन कुमार गिरि परिवार का परवरिश करने के लिए कोलकाता में रहकर ट्रक चलाता था। मृतक के बड़े भाई संयोग गिरि ने बताया कि वह ट्रक लेकर कहीं माल अनलोड करने निकला था। इसी क्रम में 28 जनवरी की सुबह नदिया जिला के रानीघाट थाना क्षेत्र में गलत दिशा में खड़ी एक ट्रक से उसकी ट्रक लड़ गई। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया था। पीजी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। घटना की खबर मिलते ही घर वाले कोलकाता के लिए रवाना हो चुके हैं। मृतक के तीनों पुत्रों रणधीर कुमार (16), रणवीर कुमार (10) व दीपक कुमार (8) तथा पुत्री सानिया कुमारी(...