जामताड़ा, सितम्बर 23 -- मिहिजाम, प्रतिनिधि। चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना आयोजित स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। स्वच्छता के उद्देश्य के साथ यह अभियान को लेकर सोमवार को विभिन्न स्थल पर देशबंधु विद्यालय बालक के शिक्षक और छात्र जागरुकता रैली के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के बारे में अवगत कराया। रैली में स्कूल के शिक्षकों एवं छात्रों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और इसे सफल बनाया। इस स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विभिन्न दफ्तरों, कारखाना और रेलनगरी स्थलों पर विविध स्वच्छता कार्यक्रमों का आयोजन अलग अलग दिवसों पर किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.