जामताड़ा, जनवरी 28 -- मिहिजाम, प्रतिनिधि।चिरेका खेलकूद संगठन द्वारा आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन सोमवार को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। इंडोर स्टेडियम के पास फुटबॉल मैदान में मुख्य अतिथि चिरेका महाप्रबंधक अनिल कुमार गुप्ता एवं चिरेका खेल कूद संगठन के संरक्षक सम्मानित अनीता कुमारी गुप्ता ने विजेता प्रतिभागी खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया। उन्होंने सभी विजेताओं को बधाई दी। समापन समारोह में चिरेका खेल कूद संगठन के अध्यक्ष एके मेश्राम, पदेन सचिव हरीश मित्तल विभिन्न विभाग के प्रधान अधिकारी ने भी मुख्य अतिथि के साथ रहे एवं विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया। इस दौरान चिरेका/महिला कल्याण संगठन की सदस्याएं, वरीय अधिकारी, चिरेका खेलकूद संगठन के पदाधिकारी,खिलाड़ी तथा खेल प्रेमी भी इस खेलकूद प्रतियोगिता में उपस्थित होकर विभि...