जामताड़ा, जनवरी 28 -- मिहिजाम, प्रतिनिधि।चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना में सोमवार को हर्ष और उल्लास के साथ 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। चिरेका महाप्रबंधक अनिल कुमार गुप्ता ने डॉ बीआर अंबेडकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।चिरेका महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा सुनीता कुमारी गुप्ता एवं संगठन के कार्यकारी सदस्यायें, विभिन्न विभागों के प्रमुख, वरिष्ठ अधिकारी, एसोसिएशन एवं यूनियनों के सदस्य इस अवसर पर उपस्थित थे। आरपीएफ जवानों, भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के स्वयंसेवकों, नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों और सेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड द्वारा एक रंगा-रंग परेड प्रस्तुत की गई। स्कूली बच्चों और चिरेका सांस्कृतिक संघ द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिनकी सभी ने सराहा। महाप्रबंधक ने अपने भाषण में भारत को एक स्वतंत्र, संप्रभु ...