जामताड़ा, नवम्बर 21 -- मिहिजाम। विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को चिरेका मजदूर यूनियन ने महाप्रबंधक कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान मजदूर यूनियन के लोगों ने कहा कि चिरेका कर्मचारी के साथ चिरेका प्रशासन सौतेला व्यवहार कर रही है। कर्मचारियों को जो अधिकार मिलना चाहिए नहीं मिल रहा है उनका शोषण हो रहा है। मजदूरों को जो सुविधाएं मिलनी चाहिए वह मिल नहीं पा रही है। प्रबंधक की गलत नीति के कारण कर्मचारी परेशान है। आज कर्मचारियों का शोषण हो रहा है लेकिन देखने वाला कोई नहीं है। एक साजिश के तहत चिरेका का पूरी तरह निजीकरण करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसे हम लोग विरोध करते हैं। इस दौरान कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किया और सभी ने अपनी मांगों को ले आवाज बुलंद किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...