चक्रधरपुर, दिसम्बर 21 -- मनोहरपुर। चिरिया गांधी मैदान में बीते शुक्रवार की शाम 63वां सुरक्षा सप्ताह मनाया गया। इसका विधिवत उद्घाटन सेल जीएम रवि रंजन ने किया। इस दौरान संबोधन करते हुए उन्होंने कहा की जीवन में सुरक्षा नियमों का पालन जरूरी है। हर एक कर्मी व व्यक्ति को सुरक्षा नियम को अपने दैनिक कार्यो में लाना चाहिए, ताकि सभी सुरक्षित रहे। कहा की घर की महिलाये अपने घर के सदस्यों को इसके लिए प्रेरित करें। वही कार्यक्रम में चिड़िया डीएवि स्कूल के छात्रों व मिडिल स्कूल के छात्रों द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम व नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। मौके पर सेल के कई विभागो द्वारा स्टॉल लगाया गया, जहां सेल जीएम द्वारा निरिक्षण किया गया। इस दौरान रतन पात्री, राजीव कुमार, राहुल कुमार, अरुण कुमार आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...