चक्रधरपुर, जनवरी 4 -- मनोहरपुर, संवाददाता। चिरिया माइंस के ठेका मजदूर काम नहीं मिलने से परेशान होकर सेल के विरोध में लगातार तीसरे दिन भी धरने पर बैठे रहे। मजदूर शनिवार को भी चिरिया स्थित सेल कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। ठेका मजदूरों को काम नहीं दिए जाने से कुल 245 मजदूर और उनके परिवारों के समक्ष भूखों मरने की नौबत आ गई है। वहीं कई मजदूरों के बच्चों की पढ़ाई तक छूट गई है। मजदूरों के अनुसार करीबन 5 महीने पहले मनोहरपुर के साइडिंग के पास की पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई। उसके बाद से परिवहन कार्य पूरी तरह से ठप हो गया। मजदूरों ने बताया कि इसके अलावा परिवहन के लिए सड़क की समस्या को आधार बनाते हुए सभी 245 मजदूरों को बैठा दिया गया है। मजदूरों को यह भी आशंका है कि भविष्य में उन्हें काम से पूरी तरह से वंचित ना कर दिया जाय। दूसरी ओर इस संबंध में सेल के...