चक्रधरपुर, अगस्त 31 -- चिरिया। नेशनल लेबल के खेलों में राज्य भर के मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को झारखंड सरकार द्वारा प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया जा रहा है। शनिवार को रांची में चिरिया आर्चरी फीडर से निकली एक महिला खिलाड़ी रचना बोईपाई के साथ संजय सांडिल और आदर्श मल्लार को भी रांची में साठ-साठ हजार की नगद राशि के साथ मेडल देकर सम्मानित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। उक्त जानकारी चिरिया आर्चरी फीडर के कोच बिरसिंह पूर्ति ने देते हुए बताया कि आज वे बहुत गौरांवित महसूस कर रहे हैं। चिरिया फीडर से निकले संजय सांडिल और आदर्श मल्लार के साथ रचना बोईपाई ने स्टेट लेबल में जगह बनाई है। उन्होंने कहा कि ऐसे ही खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए झारखंड सरकार द्वारा सम्मान राशि देकर प्रेरित कर रही है। उन्होंने कहा कि ये आर्चरी खिलाड़ी आज झारखंड ही नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.