बोकारो, सितम्बर 3 -- चीरा चास थाना में वास्तु विहार फेज-1 निवासी नूतन कुमारी ने अपने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। साथ ही मेंटेनेंस खर्च नहीं देने का आरोप लगाया है। आरोपी ससुराल वालों में पति डॉ. अभिषेक शेखर, ससुर, सास व विवाहित ननंद शामिल है। बताया कि 29 जनवरी 2016 को उसकी शादी हुई। शादी में 10 लाख नकद, एक कार, 20 तोला गहना सहित अन्य सामान दिए गए थे। लेकिन शादी के बाद ही सास व ननंद प्रताड़ित करने लगे। इसको लेकर पूर्व में ही चीराचास थाना में शिकायत किया गया था, जिसपर समझौता कराया गया कि उसे खर्च के लिए 10 हजार रुपए प्रत्येक महीना दिया जाएगा, क्योंकि उसी से अपने बेटे का भी पालन पोषण करना है। लेकिन विवाहित ननंद जो मायके में ही रहती है, अक्सर पति को चिढ़ाती है, जिसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ता है। साथ ही आरोप लगाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.