पटना, नवम्बर 24 -- लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने 28 नवंबर को लोजपा का 25वां स्थापना दिवस समारोह मनाने का निर्णय लिया है। सोमवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक राजू तिवारी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पटना के बापू सभागार में मनाये जाने वाले स्थापना दिवस समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम में पार्टी के पंचायत से लेकर प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के नेता-कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस अवसर पर पार्टी के सभी नवनिर्वाचित विधायक और बिहार सरकार में शामिल पार्टी के दोनों मंत्रियों का अभिनंदन किया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.