पटना, दिसम्बर 25 -- केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अब अन्य राज्यों में पैर पसारने जा रही है। चिराग की नजर आगामी पश्चिम बंगाल और असम के विधानसभा चुनावों पर है। चर्चा है कि एलजेपी-आर दोनों ही राज्यों में कुछ सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार सकती है। दोनों राज्यों में चिराग ने एलजेपी-आर का प्रभारी भी नियुक्त कर दिया है। बंगाल और असम के आगामी विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी खगड़िया से लोकसभा सांसद राजेश वर्मा को दी गई है। लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की मंजूरी के बाद पार्टी के प्रधान महासचिव अब्दुल खालिक ने इससे संबंधित पत्र जारी किया। पार्टी की ओर से गुरुवार को कहा गया कि यह नियुक्ति संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगी। लोजपा-आर के पश्चिम बंगाल और असम के चुनाव प्रभारी बनाए गए राजेश वर्मा ने चिराग पासव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.