खगड़िया, मार्च 31 -- चाचा पशुपति पारस और भतीजे चिराग पासवान के बीच जारी सियासी तनातनी के बीच अब पारिवारिक विवाद भी सामने आ गया है। जो संपत्ति बंटवारे से जुड़ा है। दिवंगत रामविलास पासवान की पहली पत्नी राजकुमारी देवी को उनके ही परिजनों ने संपत्ति पर अपना हक बताते हुए उन्हें घर से बाहर निकाल दिया है, और कमरों पर ताले जड़ दिए हैं। मामला खगड़िया के अलौली प्रखंड के शहरबन्नी स्थित घर का है। राजकुमारी देवी ने पारस पासवान और रामचंद्र पासवान की पत्नी पर घर से निकलने का आरोप मढ़ा है। बताया जा रहा है कि पशुपति कुमार पारस के परिजनों ने मालिकाना हक जताते हुए ताला लगा दिया है। जिससे राजकुमारी देवी बुरी तरह आहत हुईं हैं। हालांकि इस मामले में राजकुमारी देवी की ओर से कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है। वहीं अब ये मामला लोजपा (आर) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.