एक संवाददाता, जून 24 -- बिहार में अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया है। अब सहरसा जिले में चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (रामविलास) के एक नेता के बेटे की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है। थाना क्षेत्र के सलखुआ डीह टोला में सोमवार रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुए झड़प में सलखुआ लोजपा (रामविलास) के प्रखंड अध्यक्ष अरुण यादव के 21 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार उर्फ काकेश की पीट- पीटकर हत्या कर दी गई। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार विवाद की जड़ पुरानी रंजिश है जिसको लेकर महिलाओं के बीच हुआ झगड़ा था। इसी पुरानी रंजिश के कारण सोमवार देर रात्रि किशोर यादव और निरंजन यादव सहित कुछ अन्य लोगों ने राकेश कुमार उर्फ काकेश को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। मारपीट में राकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर बीच-बचाव करने आईं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.