बिहारशरीफ, जून 27 -- राजगीर, निज संवाददाता। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा शनिवार को राजगीर के हॉकी मैदान में बहुजन भीम संकल्प समागम का आयोजन किया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्य प्रवक्ता डॉ. राजेश भट्ट ने कहा कि कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। चिराग पासवान सिर्फ एक जाति के नहीं, बल्कि बहुजन समाज के बड़े नेता हैं और यह समागम बहुजनों के अधिकारों की रक्षा का शंखनाद करेगा। इसे लेकर पूरे जिले को बैनर-पोस्टरों से पाट दिया गया है और जगह-जगह तोरणद्वार बनाए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.