बिहारशरीफ, नवम्बर 3 -- चिराग ने मांगा बरबीघा से डॉ. कुमार पुष्पंजय के लिए वोट डॉ. पुष्पंजय ने हथियामा समेत कई गांवों में चलाया जनसंपर्क अभियान कहा-बरबीघा के लोगों का समर्थन देख जीत पक्की लग रही फोटो: पुष्पंजय चिराग: अस्थावां में सोमवार को चिराग पासवान के साथ बरबीघा विधानसभा से जदयू प्रत्याशी डॉक्टर कुमार पुष्पंजय। बरबीघा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बरबीघा विधानसभा क्षेत्र से एनडीए के जदयू प्रत्याशी डॉ. कुमार पुष्पंजय ने सोमवार को अपना चुनावी अभियान तेज कर दिया। उन्हें समर्थन देने के लिए लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान भी अस्थावां के चकदीन पहुंचे और उन्होंने डॉ. पुष्पंजय को जिताने की अपील की। इसके बाद, डॉ. पुष्पंजय ने हथियावां समेत बरबीघा के कई गांवों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्...