पटना, जनवरी 15 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मकर संक्रांति के अवसर पर गुरुवार को लोजपा (रा) के प्रदेश कार्यालय में आयोजित दही-चूड़ा भोज कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. रामविलास पासवान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय कुमार सिंह, सांसद अरुण भारती, विधायक मुरारी प्रसाद गौतम, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, विधान पार्षद संजय गांधी मौजूद थे। इसके पहले मुख्यमंत्री जदयू विधायक चेतन आनंद के आवास पर आयोजित दही-चूड़ा भोज कार्यक्रम में शामिल हुए। चेतन आनंद ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिह्न भेंटकर उनका अभिनंदन किया। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.