गढ़वा, मार्च 29 -- चिनिया (गढ़वा), प्रतिनिधि। थानांतर्गत चिरका गांव में हाथियों के झुंड ने कहर बरपाया है। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे हाथियो के झुंड ने महुआ चुनने गए बुजुर्ग 60 वर्षीय भूरा भूइयां को पटककर मार डाला। वहीं हाथियों ने हमला कर महुआ चुनने गई महिला 45 वर्षीया भुखनी देवी को पटककर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि भूरा जंगल से महुआ चुनने गया था। उसी दौरान हाथियों ने हमला कर कुचलकर मार डाला। उसकी सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना पर वन विभाग की टीम और पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। उससे पहले सुबह करीब 11 बजे चिरका गांव निवासी भीखन भूइयां की पत्नी भुखनी देवी जंगल में महुआ चुनने गई थी। उसी दौरान जंगल में घूम रहे हाथी ने उसपर हमला कर दिया। उसे हाथी ने पटककर गंभीर रूप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.